Monday, October 19th, 2026

 बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, 21 IAS सहित 56 IPS और 28 IFS अधिकारियों का किया तबादला 

 जयपुर 
सरकार ने कल बड़े पैमाने पर 26 आईएएस अधिकारियों को तबादला कर दिया। इनमें तीन जिला कलेक्टर का नाम भी शामिल है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कल रात मंजूरी दे दी।  इसके अलावा 56 आईपीएस और 28 आईएफएस अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग मिली है।अधाकारियों की तबादला सूची सोमवार देर रात जारी की गई थी।

 जिन अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें चूरू, बारां और झालावाड़ के जिला कलेक्टर शामिल थे।पुलिस विभाग में, एडीजी नीना सिंह और गोविंद गुप्ता, आईजी बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीब कुमार, हवा सिंह और सेंगाथिर का भी ट्रांसफर किया गया। उदयपुर, भरतपुर, बारां, जोधपुर ग्रामीण, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और दौसा के एसपी का भी तबादला कर दिया गया। इसके अलावा 28 IFS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

# बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग

Source : Agency

पाठको की राय